फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Locks on public sector banks, employees demonstrated

मथुरा: सरकारी बैंकों पर लटके रहे ताले, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Mar 2021 08:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Locks on public sector banks, employees demonstrated
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अपनी मांगों को लेकर जनपद के सभी सरकारी बैंकों में ताले लगे रहे। कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय सौंख रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूपीबीयू के प्रांतीय अध्यक्ष केएच पांडेय ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध करते हुए कहा कि सरकारी बैंकों का देश के विकास में बहुत योगदान है एवं किसान मजदूर शिक्षा क्षेत्र में भी सरकारी बैंकों में बहुत योगदान है। प्रदर्शन में यूपीबीईयू के लीडर बामन चतुर्वेदी, यूपीबीईयू के जिलाध्यक्ष जग मोहन शर्मा, सिंडीकेट बैंक के लीडर मुरारी लाल शर्मा, अमर सिंह, गोविंद प्रसाद, जीतू दिवाकर, भूपेंद्र सिंह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लीडर गजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, बीएस रावत, रोहित दास, ऋचा पाठक, बैंक ऑफ बड़ौदा के लीडर महेश शर्मा, प्रदीप यादव, यूको बैंक के लीडर बिजेंद्र सिंह, केनरा बैंक के लीडर शोभित वर्मा, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की कल्पना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लीडर मोहनलाल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लीडर आरके सिंह, प्रशांत मिश्रा, गजेंद्र सिंह, ईओबीसी के लीडर साथी शिवेंद्र गौतम, कुलदीप शर्मा, गोविंद मीना, पवन सारस्वत, जितेंद्र कुमार, पीएनबी लीडर जुगल किशोर, हर्ष भाटिया, जितेंद्र शर्मा आदि ने सरकार के निजीकरण की नीति की आलोचना की। संचालन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक केके पांडेय ने किया। बताया कि 16 मार्च को भी हड़ताल रहेगी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की होलीगेट मथुरा शाखा पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed