फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Life imprisonment for three convicts for murder in enmity

मथुरा: रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन दोषियों को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Life imprisonment for three convicts for murder in enmity
मथुरा। छाता के गांव बहरावाली मेें वर्ष २००९ में रंजिशन की गई हत्या की वारदात में अदालत ने तीन दोषियाें को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत के निर्णय के बाद तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वारदात ३० मई २००९ की सुबह चार बजे की है। गांव में दयाराम की पत्नी मंजू पशुओं को चार डालने के लिए घर बाहर निकली। उसके पति घर के एक हिस्से में सो रहे थे। इसी समय गांव हरिभान पुत्र धर्म पाल, केशव पुत्र राम किशन और खिलौनी पुत्र रामजीलाल ने सोते हुए दयाराम के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। मंजू ने जब चीख कर हमलावरों को ललकारा तो उनके द्वारा मंजू पर भी फायर किया गया। जिससे वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

मंजू देवी ने छाता कोतवाली में तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों अभियुक्त के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास और २५ आर्म्स एक्ट में चार्ज शीट लगा दी। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया, जिन्होंने बाद में जमानत करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी-२ न्यायाधीश नीरू शर्मा ने की। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी सुभाष चतुर्वेदी ने १२ गवाह परीक्षित कराए। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए तीनों अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा, अभियुक्त हरिभान और केशव पर २८ हजार व खिलौनी पर २५ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने तीनों का वारंट बनाकर जेल भेज दिया। एडीजीसी ने बताया कि वारदात रंजिश के तहत की गई थी। अर्थ दंड न दिए जाने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अदालत में पहुंचे ग्रामीण
बताया जाता है कि वारदात के पीछे कोई चुनावी रंजिश भी थी। जिसके चलते निर्णय की जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण अदालत तक पहुंच गए। जिन्हें पुलिस के माध्यम से बाहर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed