फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Kisan agitation is now a mass movement: Haribhau Rathore

मथुरा: किसान आंदोलन अब जन आंदोलन है : हरिभाऊ राठौर

Wed, 10 Feb 2021 06:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Kisan agitation is now a mass movement: Haribhau Rathore
मथुरा। किसान आंदोलन अब सिर्फ किसान आंदोलन नहीं है। वह जन आंदोलन बन गया है। ऐसे आंदोलन देश के इतिहास में कम ही होते हैं। यह बातें उदासीन संप्रदाय आश्रम जयसिंहपुरा आए यवनमाल महाराष्ट्र के कांग्रेस से एमएलसी हरिभाऊ राठौर ने कहीं। आरोप लगाते हुए कहा कि लाल किले की घटना के लिए खुद सरकार ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन

एमएलसी हरिभाऊ ने कहा कि वह विगत काफी दिनों से पिछड़ी जातियों के 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन भागों में वितरित करने के कानूनी हल पर लगे हैं। इस पर जस्टिस रोहिणी कमीशन की जांच रिपोर्ट जून तक आएगी। उत्तर प्रदेश में यह पहले ही हो चुका है। इस रिपोर्ट के आने के बाद पिछड़े वर्ग के उन लोगों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को धनबल से अपने पक्ष में वोट देने को बाध्य करती है लेकिन आने वाले दिनों में वह ऐसा भी नहीं कर पाएगी। जानकारी दी कि उदासीन आश्रम में 18 मार्च से 24 मार्च तक श्रीमद्भागवत होगी, जिसमें बीच-बीच में प्रतिदिन ब्रज के प्रकांड संत विद्वानों द्वारा भक्तिरस की वर्षा होगी। इस दौरान आश्रम में महंत स्वामी हरिशरणानंद महाराज के अलावा सत्य प्रकाश गौतम, मान सिंह बंजारा, अरविंद नायक, हरीश, उत्तम चौहान ललितपुर, गोकुल प्रधान, सरनाम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed