{"_id":"621255156874a079c01d5a71","slug":"mathura-kidnapped-girl-recovered-for-two-lakhs-mathura-news-mtr513479038","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दो लाख के लिए अगवा की गई बालिका बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दो लाख के लिए अगवा की गई बालिका बरामद
विज्ञापन
मथुरा। बुआ के घर आई बालिका के अगवा होने पर उसके पिता से 2 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बालिका को बरामद कर लिया है।
थाना जमुनापार के गांव तैय्यापुर में एक बालिका आगरा जनपद के टेढ़ी बगिया से बुआ के घर आई थी। कक्षा 3 की यह बालिका जब बुआ के घर से पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी कार में इसको अगवा कर लिया गया था।
बताते हैं कि अपहरणकर्ता ने बालिका को छोड़ने के लिए 2 लाख की चौथ भी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अरविंद पुत्र कोक सिंह निवासी जगजीवन नगर टेढ़ी बगिया एत्माद्दौला आगरा को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि अगवा बालिका और अपहरणकर्ता दोनों ही टेढ़ी बगिया क्षेत्र के रहने वाले हैं और अपहरणकर्ता बालिका के पिता ने पड़ोसी अरविंद से नशा बेचने की मना की थी जिसे लेकर वह उससे रंजिश मानने लगा था।