फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Kanhaiya's city decorated

मथुरा: सज गई कन्हैया की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Kanhaiya's city decorated
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विद्युत रोशनी से जगमगाता मुख्य चौराहा होली गेट। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। एक बार फिर २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। शहर को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र के स्वागत के लिए भव्यता पूर्वक सजाया गया है। होली गेट सहित शहर के प्रमुख तिराहा और चौराहों पर तिरंगे की शक्ल में भव्यता देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में वर्ष उत्सवों का आयोजन होता है। इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर और प्रमुख स्थलों पर सजावट की जाती है। इसी परंपरा के अंतर्गत २६ जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भी शहर को सजाया गया है। छावनी परिषद ने योद्धा टैंक को तिरंगा का रंग दिया है। डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा सहित शहर के अन्य तिराहों और चौराहों को नगर निगम ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग सजाया है। होली गेट पर लाइटिंग की गई है। कलक्ट्रेट सहित अन्य विभिन्न विभागीय कार्यालयाें को भी सजाया गया है।
विज्ञापन

तिरंगे रंग में सजेगा बाजार
गणतंत्र दिवस पर नगर के बाजार और परिक्रमा मार्ग को युवाओं और व्यापारियों द्वारा तिरंगे रंग से सजाया जाएगा। सुबह नगर में निकलने वाली स्कूलों की रैली के दौरान बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed