फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Kalash procession carried out before Srimad Bhagwat Katha

मथुरा: श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश शोभायात्रा

Sun, 14 Feb 2021 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Kalash procession carried out before Srimad Bhagwat Katha
मथुरा। गोवर्धन में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश शोभायात्रा। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी स्थित कार्ष्णि आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भागवत की कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश रखकर चल रहीं थीं। श्रद्धालुजन हरिनाम संकीर्तन करते व भजन गाते चल रहे थे। इससे तलहटी में वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गिरिराज जी का दूध से अभिषेक एवं पूजन करने के उपरांत कलश शोभायात्रा शुरू हुई। 51 कलश लिए महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ निकलीं। भजनों की मधुर स्वर लहरियां गूंज रहीं थीं। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दानघाटी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश शोभायात्रा बड़ी परिक्रमा में होते हुए कार्ष्णि आश्रम पहुंची। दानघाटी के निकट तलहटी में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। हर्षवर्धन कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक आयोजन संपन्न कराए। हनी कौशिक ने बताया कि विश्व शांति के लिए यह आयोजन किया गया है। इसी के अंतर्गत सात कोस में सात जगह हवन किए गए हैं। इस मौके पर गणेश पहलवान, सुमन गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, नंद किशोर सहित विश्व कल्याण मिशन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed