फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Jewelry-cash worth 5.65 lakh stolen by cutting the grille of the teacher's closed house

मथुरा: अध्यापक के बंद मकान का जंगला काटकर ५.६५ लाख के जेवरात-नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Jewelry-cash worth 5.65 lakh stolen by cutting the grille of the teacher's closed house
मथुरा। हाईवे से सटी गेटबंद कॉलोनी विश्व लक्ष्मीनगर में अध्यापक के बंद मकान का जंगला काटकर घर में घुसे चोरों ने करीब ५ लाख रुपये के जेवरात और ६५ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। ससुराल से लौटकर आए अध्यापक ने देखा तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन

हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। गेटबंद कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात से लोगाें में दहशत है।
थाना हाईवे की विश्व लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन के मकान नंबर 35 के निवासी अविनाश शुक्ला पेशे से अध्यापक हैं। 29 मई को वह परिवार के संग ससुर के अस्वस्थ होने पर उन्हें देखने के लिए ससुराल गए थे। रविवार को घर लौटकर आए तो देखा जंगला कटा हुआ है। अलमारियों के लॉक टूटे पड़े थे। हाईवे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। अध्यापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विगत कुछ दिन पूर्व भी विश्व लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन निवासी घनश्याम के मकान में भी रसोई का जंगला काटकर इसी तरह चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसका खुलासा आज तक हाईवे पुलिस नहीं कर सकी। इसके अलावा कॉलोनी में राह चलती एक महिला के गले से भी चेन स्नेचिंग की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों को लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed