{"_id":"62ee781ca532f91a2a3bd9fc","slug":"mathura-je-gets-death-threats-for-getting-fir-of-theft-of-electricity-mathura-news-mtr5219676126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: विद्युत चोरी की एफआईआर कराने पर जेई को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: विद्युत चोरी की एफआईआर कराने पर जेई को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में विद्युत निगम के जेई को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में जेई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में विद्युत चोरी की एफआईआर कराने से बौखलाए उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के जेई को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विद्युत निगम के जेई राहुल साहू ने चार अगस्त को सकरवा गांव में विद्युत चोरी के आरोप में ओमी पुत्र अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विद्युत निगम की कार्रवाई से बौखला कर शनिवार को ओमी व जंगलिया ने जेई राहुल साहू को फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।
कॉल रिकॉर्ड कर जेई ने ओमी व जंगलिया निवासी सकरवा के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि जेई को फोन कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।