फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: It's getting cold at night and hot in the day

मथुरा: रात को ठंड और दिन में लगने लगी है गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: It's getting cold at night and hot in the day
मथुरा। रात के वक्त ठंड और दिन में गर्मी। इस वक्त का बदलता मौसम किसी को भी बीमार कर सकता है। ऐसे में विशेष सावधानी की जरूरत है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की बात कही है।
विज्ञापन

फरवरी का आधा महीना खत्म होने जा रहा है। इसी के साथ अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है, लेकिन बीच-बीच में बारिश होने की वजह से ठंड का अहसास अभी पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यही वजह है कि इस बदले मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों का शिकार लोग बड़ी संख्या में हो रहे हैं। खासतौर पर लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। बीमारी का असर अस्पतालों में होने वाली भीड़ से भी देखा जा सकता है। शनिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में ओपीडी पांच सौ तक पहुंच गई। इनमें अधिकांश लोग बदलते मौसम के कारण बीमार होकर आने वाले थे। बीमारों में बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है, इसलिए सुबह-शाम और रात में ठंड, तो दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे हैं जो बीमारी का कारण है। ऐसे मौसम में हमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

- डॉ. एसके जैन, सीएमएस, संयुक्त जिला अस्पताल।
सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर हाथों को साफ रखें। हाथ हमेशा ही गंदे रहते हैं। ज्यादातर लोग अपने हाथों को सामने रखकर खांसते या छींकते हैं। लिहाजा हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोना बेहद जरूरी है।
- डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस
जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed