फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Injured suffering for hours at the primary health center

मथुरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घंटों तड़पता रहा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Injured suffering for hours at the primary health center
मथुरा। राया स्वास्थ्य केंद्र पर घायल का इलाज करता सफाईकर्मी। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। हादसे के बाद उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए घायल युवक को समय से उपचार नहीं मिला। घायल काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा। बाद में सफाई कर्मचारी ने घावों पर पट्टी कर मथुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राया स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा है।
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत सादाबाद रोड पर गांव मदैम के समीप रविवार की रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकाें पर सवार चार लोग महिला व पुरुष घायल हो गए जिन्हें गंभीर चोटें आईं। जिन्हें देर रात को ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया पर लाया गया, जहां कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिससे घायलों को भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन

घायल मरीज स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जमीन और तीन लोग एंबुलेंस में इलाज के लिए तड़पते रहे। जिसका ग्रामीणों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लगभग आधा घंटे के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा एंबुलेंस में ही घायल का उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में रात के समय ही लोगों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की। उन्होंने राया स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा है। इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शशी शेखर का कहना है एंबुलेंस कर्मियों एवं स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अवगत कराया गया था। सूचना पर पहुंचे और घायलों को उपचार देते हुए उनकी गंभीर हालात के चलते मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed