{"_id":"607845d18ebc3ec39c36d89a","slug":"mathura-infection-to-be-investigated-before-immigration-of-immigrants-mathura-news-agr488675684","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अप्रवासियों के प्रवेश से पहले संक्रमण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अप्रवासियों के प्रवेश से पहले संक्रमण की होगी जांच
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर मद्रास से आया श्रद्धालुओं का गुट वृंदावन जाता हुआ।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अन्य राज्यों से आ रहे अप्रवासियों से जनपद में हालात और न बिगड़ें, इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रोटोकाल निर्धारित किया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि प्रवासियों के आगमन के पश्चात उनकी स्क्रीनिंग कराई जाए। किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाय। जांच करवाने के पश्चात यदि वह संक्रमित पाया जाता है, तो उसे कोविड अस्पताल या घर पर आइसोलेट किया जाय। साथ ही जो लक्षण वाले व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते है उन्हें 14 दिन के लिए होमक्वारंटीन में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रवासी की स्क्रीनिंग के साथ-साथ पता एवं मोबाइल नंबर सहित लाइन लिस्टिंग भी तैयार किया जाय। साथ ही प्रवासी व्यक्तियों के जनपद में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में आने पर प्रभारी द्वारा इन व्यक्तियों के नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि संपूर्ण विवरण अंकित करने के लिए अनिवार्य रूप से एक रजिस्टर बनाएं, जिसमें आश्रय स्थल में आने वाले एवं आश्रय स्थल से अपने गृह निवास को अवमुक्त किए जाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का संपूर्ण विवरण दर्ज करें और प्रवासियों के हस्ताक्षर भी कराएं। बैठक में सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, एसएलओ सुरेंद्र प्रसाद यादव, एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल थे।
मथुरा जंक्शन पर उतरे दक्षिण के लोग, नहीं हुई जांच
बृहस्पतिवार को मथुरा जंक्शन पर सवेरे करीब 11 बजे दक्षिण की तरफ से एक ट्रेन आई, जिसमें दक्षिण से ही मथुरा टूर के लिए करीब 200-250 लोग उतरे। उन्होंने बताया कि वह वृंदावन जाएंगे। इसके लिए विभिन्न गाड़ियों से वह वृंदावन के लिए रवाना हो गए। इससे पहले न तो उनकी स्क्रीनिंग की गई और न ही यह जानकारी लेने वाला कोई अधिकारी था कि कहां से आए, कहां जाएंगे, कब तक यहां रुकेंगे और कहां पर रुकोगे। ऐसे में डर सता रहा है कि अगर इनमें से कोई कोरोना पॉजिटिव हुआ तो वह कितनों को वायरस दे जाएगा, यह अंदाजा नहीं।