{"_id":"62125462a0d3201bfa3762eb","slug":"mathura-indecency-with-female-tourists-in-jawahar-bagh-mathura-news-mtr51347888","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जवाहर बाग में महिला सैलानियों से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जवाहर बाग में महिला सैलानियों से अभद्रता
विज्ञापन
मथुरा। बहुचर्चित जवाहर बाग को सैलानियों के लिए स्थापित करने के सरकार दावे कर रही है।
वहीं रविवार को यहां कैंटीन संचालक ने महिला सैलानियों के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि उन्हें मारने के लिए जूता भी उठा लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कैंटीन संचालक मौके से भाग खड़ा हुआ।
प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मेें शामिल जवाहर बाग को सैलानियों के लिए आकर्षक बनाया जा रहा है। इसमें करोड़ों रुपये सरकार का खर्च हुआ है। यहां सैलानी आने भी लगे हैं। इसी के चलते रविवार की दोपहर कुछ महिलाएं जवाहर बाग घूमने पहुंचीं, जिसमें यहां के कैंटीन संचालक ने अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता ही गया।
कैंटीन संचालक ने महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जिससे महिलाएं भी गुस्सा गईं। अन्य पर्यटक भी मौके पर इकट्ठे हो गए। बताते हैं कि कैंटीन संचालक ने महिला को मारने के लिए जूता भी उठाया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंचतीं, उससे पहले ही कैंटीन संचालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।