फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Important role of civil defense organization: Vishwajit Mohapatra

मथुरा: नागरिक सुरक्षा संगठन की अहम भूमिका: विश्वजीत महापात्र

Thu, 30 Sep 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Important role of civil defense organization: Vishwajit Mohapatra
मथुरा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस विश्वजीत महापात्र ने कहा कि वर्तमान हालात में कानून और शांति व्यवस्था बनाने में नागरिक सुरक्षा संगठन की अहम भूमिका है। नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन समय-समय पर विभिन्न पर्व, त्योहार एवं आवश्यकता के अनुरूप पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विश्वजीत ने कहा कि सिविल डिफेंस को उचित सम्मान और स्थान मिलना चाहिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन को समय-समय पर प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए महापात्र ने नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय का निरीक्षण किया। वार्डन सेवा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को और भीतर तथा मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक जसवंत सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन की विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल बृजवासी ने विचार रखे। संचालन सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed