{"_id":"63fb939a9f489187e50807e6","slug":"mathura-husband-murdered-along-with-lover-dead-body-thrown-in-closed-kiln-mathura-news-mtr528341772-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव बंद भट्ठे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव बंद भट्ठे में फेंका
विज्ञापन
मथुरा। शिव कुमार उर्फ छोटू फाइल फोटो।
- फोटो : City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र के गांव बेरा से १७ दिन पहले लापता मजदूर का शव रविवार सुबह बंद भट्ठे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव को कंबल में लपेटकर खैर-टैंटीगांव मार्ग पर यादव भट्ठे में फेंक दिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार पूछताछ में जुटी है।
कोतवाली सुरीर के गांव बेरा निवासी शिवकुमार शर्मा उर्फ छोटू (४५) पुत्र चंद्रपाल सिंह का विवाह करीब २० साल पहले सुनपैरा, ककोर (गौतमबुद्धनगर) निवासी पूनम से हुआ था। मजदूरी करने वाला छोटू ९ फरवरी को लापता हो गया था। उसके बड़े भाई विक्रम ने काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान छोटे भाई की पत्नी के गांव बेरा में न होकर अपने बच्चों संग तेहरा में रहने की जानकारी मिली। २५ फरवरी को छोटू के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई।
पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर रविवार को भट्ठे से छोटू का शव बरामद कर लिया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पूनम और उसके प्रेमी सुमित उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ९ फरवरी को झगड़े के बाद दोनों ने तकिये से मुंह दबाकर छोटू की हत्या कर दी थी। विक्रम ने सुमित उर्फ गोलू व पूनम समेत ५ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।