फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hurriyars engrossed in Holi of mud and mud, Huriyarins showered sticks

मथुरा: कीचड़ और मिट्टी की होली में मस्त हुए हुरियारे, हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hurriyars engrossed in Holi of mud and mud, Huriyarins showered sticks
नौहझील में कीचड़ व मिट्टी की होली खेलते हुरियारे। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। कस्बा एवं आसपास के गांवों में शनिवार को परंपरागत कीचड़ एवं मिट्टी की होली खेली गई। जगह-जगह हुरियारे कीचड़ एवं मिट्टी के ढेर में पानी मिलाकर हुरियारिनों को उसमें डालते देखे गए। हुरियारिनों ने इकट्ठी होकर हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन

नौहझील के मैन बाजार की सड़कों पर मिट्टी की होली खेली गई। अयोध्या कुंज कॉलोनी, मरहला मुक्खा, बाघर्रा, नौशेरपुर, दौलतपुर, छिनपारई, भैरई, मुसमुना, रायपुर, तिलका गढ़ी, माना गढ़ी, बरौठ, पारसौली, पालखेड़ा, बाघर्रा, देदना सहित हर गांव में हुरियारे-हुरियारिनें कीचड़ व मिट्टी की होली में मस्त दिखे।
विज्ञापन

होली का हुड़दंग हुआ। इस दौरान हुरियारों ने राहगीरों पर भी बाल्टी भर-भर कर कीचड़ व मिट्टी डाली। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। कई राहगीर कीचड़ व मिट्टी की होली में सराबोर नजर आए। भाजपा जनकल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल, आरएसएस के विवेक जिंदल, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नीरज चौधरी, रिंकू अग्रवाल, वंश जिंदल, भूपेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, श्याम चौधरी, सूखा मुखिया आदि ने कीचड़ व मिट्टी की होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed