फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hurriyans dance on the drums of drums

मथुरा: यहां नगाड़ों की तान पर नाचती हैं हुरियारिनें

Wed, 24 Mar 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hurriyans dance on the drums of drums
गांव मरहला मुक्खा में नगाड़े की तान पर हुरियारिनों संग नृत्य करते हुरियारे। (फाइल फोटो) - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। गांव मरहला मुक्खा में प्रतिवर्ष की भांति 25 मार्च को होली महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में तरह-तरह के रंग देखने को मिलेंगे। यहां नगाड़ों की तान पर हुरियारिनें हुरियारों संग नृत्य करेंगी। बुधवार शाम को मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

समिति के हरी सिंह प्रधान व अरब सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह तड़के बरौठ व अन्य आसपास के गांवों के हुरियारे यमुना पूजन कर गांव मरहला मुक्खा पहुंचेंगे। जहां सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देंगे। कमेटी के पदाधिकारी प्रेम चंद शर्मा व देवीराम फौजदार ने बताया कि दिन में ढोल-नगाड़े एवं ढोलक की तान बजेगी। रात में जिकड़ी भजनों का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थान, हरियाणा व यूपी के कलाकार भाग लेंगे। गांव के डालचंद शर्मा, संतलाल चौधरी, दुली चंद चौधरी, चौ. घनश्याम सिंह, ठा. गुलाब सिंह, भगवत चौधरी, सुरेश ठाकुर, भगवत ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, राधचरन, पदम सिंह, बिजेंद्र वाल्मीकि सहित सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed