फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Holi will be in Dwarkadhish temple from today

मथुरा : द्वारिकाधीश मंदिर में आज से होंगे होली के रसिया

Fri, 26 Feb 2021 07:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Holi will be in Dwarkadhish temple from today
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में 27 फरवरी पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 6 बजे होली का डांढा गड़ेगा। इसके बाद राजभोग के दर्शन में 10 से 11 तक ढप पूजन के साथ रसिया और होली के गीतों का गायन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि होली के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा एवं निर्देशन मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है। इस श्रृंखला में 27 फरवरी से होली के सभी कार्यक्रम शुरू होंगे। रसिया गायन का कार्यक्रम प्रतिदिन राजभोग के दर्शन में सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। वहीं, रंगभरी एकादशी और त्रयोदशी को ठाकुर जी बगीचा में विराजमान होकर दर्शन देंगे और उसके बाद ढोल महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed