फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Highway police sent mad lover to jail

मथुरा : हाईवे पुलिस ने सिरफिरे प्रेमी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Highway police sent mad lover to jail
मथुरा। हाईवे पुलिस ने सिरफिरे युवक को जेल भेज दिया है। सिरफिरे ने १९ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर से आकर नगला बोहरा में घर में घुसकर किशोरी की चाकू से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसकी मां को भी गंभीर रूप से घायल करके खुद भी सुसाइड की कोशिश की थी। फिलहाल किशोरी की मां की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के नगला बोहरा की सोनम से मुजफ्फरनगर के युवक ने दोस्ती कर ली थी। एकतरफा प्यार में युवक मथुरा तक आ पहुंचा। यहां से मिठाई खरीदने के बाद शादी का कार्ड देने के बहाने किशोरी के घर पहुंच गया। यहां पर किशोरी की मां पर सिरफिरे ने चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

बचाने आई किशोरी पर भी चाकू से दो वार करके उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी चाकू से वार करके सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने मां को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जबकि पुलिस कस्टडी में सिरफिरे को आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हाईवे पुलिस ने शुक्रवार को सिरफिरे को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सिरफिरे मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा, मंडी निवासी अवि कश्यप को जेल भेज दिया गया है। चाकू को शुरूआत में ही बरामद कर लिया गया है। फिलहाल किशोरी की मां की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed