फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Handball: File between Mathura and Muzaffarnagar today

मथुरा: हैंडबाल : मथुरा व मुजफ्फरनगर के बीच फाइल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Handball: File between Mathura and Muzaffarnagar today
मथुरा। सतीश शर्मा मेमोरियल हैंडबॉल पुरुष अंतर जिला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को केआर कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न जिलों की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता केआर कॉलेज पूर्व छात्र खेलकूद परिषद एवं जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित की गई। सोमवार को मथुरा व मुजफ्फरनगर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. नत्थी लाल शर्मा, शिवदत्त चतुर्वेदी, सतीश शर्मा की धर्मपत्नी ने दीप जलाकर किया। केआर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेये ने बताया कि सतीश शर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक होने के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहला मैच ग्राउंड लवर्स, आरबीएस कॉलेज के बीच हुआ। आरबीएस कॉलेज की टीम में ग्राउंड लवर्स को 16-2 से हराया। जबकि दूसरा मैच मुजफ्फरनगर, अनन्या स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर ने अनन्या एकेडमी को 34-19 से हराया। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला आरबीएस कॉलेज आगरा एवं मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर ने आगरा को 24-21 से हराया। मुजफ्फरनगर से अमान चौधरी, नमन दिमान, दीपांशु कुमार, पवन, शहदेव, अनिल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में केआर कॉलेज मथुरा ने पलवल टीम को हराया, जिसमें केआर कॉलेज के कृष्णा, शैलेंद्र, जसवीर, दीपक, हेमंत, सुनील, प्रशांत, सुमित, नीरज, कौशल, चीकू ने अच्छा प्रदर्शन किया। फाइनल मैच केआर कॉलेज मथुरा एवं मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला जाएगा। मैच में निर्णायक की भूमिका जयवीर सिंह और गुलाब सिंह, विकास, राकेश शर्मा, सर्वेश सोलंकी व राहुल कुंतल ने निभाई। मैच कराने में सहयोग लौकी उर्फ विश्वेंद्र सोलंकी, जयप्रकाश, हरीश, योगेश व मोहित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed