फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Gram Pradhan won on 25 and 26 May to take oath

मथुरा: 25 व 26 मई को जीते ग्राम प्रधान लेंगे शपथ

Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Gram Pradhan won on 25 and 26 May to take oath
मथुरा। आखिरकार जीतकर बैठे ग्राम प्रधानों के सिर पर ताज रखने का अवसर आ ही गया। शासन ने ग्राम पंचायतों के गठन का निर्णय ले लिया है। जनपद में ग्राम पंचायतों के गठन के लिए प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य 25 और 26 मई को शपथ लेंगे। इसके अगले दिन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कोविड काल में ही प्रदेश की पंचायतों का चुनाव कराने के बाद प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों तथा जिला पंचायतों के गठन का निर्णय नहीं लिया था। अब शासन ने 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक कराए जाने का निर्णय लिया है। मतगणना में परिणाम आने के बाद जीते ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों को जीत के प्रमाणपत्र तो दे दिए गए थे लेकिन शासन ने शपथ नहीं दिलाई थी। अब शासन ने निर्देश दिए हैं कि 24 मई को इस संबंध में सूचना दे दी जाए तथा 25 और 26 मई को ग्राम पंचायत सदस्य तथा प्रधानों को शपथ दिलाई जाए। मथुरा ब्लॉक के बीडीओ श्वेतांक पांडेय ने बताया कि 25 मई और 26 मई को ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

आधी ग्राम पंचायतों के गठन में लग सकता है अड़ंगा
जनपद में कुल 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में से आधी ग्राम पंचायतों के गठन में अड़ंगा लग सकता है। इसका कारण इन ग्राम पंचायतों में मानक के अनुरूप ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन न हो पाना है, जिसके कारण इनका गठन नहीं हो पाएगा। मानक के अनुसार जितने कुल सदस्य हैं उनके दो तिहाई सदस्यों का चयन होना आवश्यक है, ऐसी स्थिति में ही ग्राम पंचायत का गठन हो सकेगा। 25 और 26 मई को यह स्पष्ट हो जाएगा कि सभी दस ब्लॉक में कुल कितनी ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां पर दो तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्यों को चयन हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना शासन को भेज दी जाएगी। शासन द्वारा इन ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पद का पुन: चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी प्रधान-सदस्यों की शपथ
इस दफा शपथ भले ही बीडीओ द्वारा कराई जाएंगी लेकिन यह शपथ बीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। शासन के निर्देश पर ऐसा कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed