फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Girl's body found in well, death due to drowning

मथुरा: कुएं में मिली युवती की लाश, डूबने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Girl's body found in well, death due to drowning
मथुरा। हाईवे के भरतपुर रोड पर धनगांव में सोमवार सुबह कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीण महिलाएं पानी भरने गईं तो यह दंग रह गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना हाईवे के धनगांव निवासी मान सिंह की बेटियों रीना (१९) और सीमा की शादी वृंदावन कोतवाली के गोरानगर निवासी पोशाक व्यवसायी पप्पू के बेटे गणेश और ओमप्रकाश से हुई थी। दोनों बहनों का तलाक को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसमें आगामी 24 नवंबर को फैसला होना था। इससे पहले ही इस घटना को ग्रामीण ससुराल पक्ष से जोड़कर चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017 में रीना की शादी गणेश से हुई थी, लेकिन उसका गौना नहीं हुआ था, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीमा का ससुराल में विवाद चल रहा है। उसकी मां का कहना है कि दोनों बहनों की शादी सगे भाइयों से हुई हैं। हम लोग रीना को भी नहीं भेज रहे हैं। रीना अपनी ससुराल जाना चाहती थी। इसी वजह से वह सुबह अपनी चारपाई पर तकिया लगाकर किसी समय निकल गई, जिसका शव कुएं में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो युवती ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना दर्शाया गया है। बावजूद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed