{"_id":"62c06cf3dfe3025119236474","slug":"mathura-gave-two-ambulances-from-mla-fund-mathura-news-mtr520184699","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विधायक निधि से दो एंबुलेंस दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विधायक निधि से दो एंबुलेंस दी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में विधायक निधि से दी गईं दो एंबुलेंस का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक श्रीक?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल में निरीक्षण के समय अपनी विधायक निधि से जिला महिला अस्पताल, जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन को 1-1 एंबुलेंस भेंट की। उन्होंने बताया कि करीब 31 लाख रुपये की लागत से आए दोनों वाहन गर्भवती बहनों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस आने से गर्भवती बहनों को दूरदराज के इलाकों से अस्पताल आने में कोई असुविधा नहीं होगी। 24 घंटे इनकी उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि बहनों व बेटियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए मोदी-योगी सरकार समर्पित हैं।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 15 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। मथुरा में इसका लाभ 8626 बेटियों को मिल रहा है। प्रदेश में डिजिटल एजुकेशन का लाभ देने के लिए छात्र-छात्राओं को करीब दो करोड़ मोबाइल/टैबलेट का वितरण हो रहा है। ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने मां या पिता को कोविड काल के समय खोया है। उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 4 हजार रुपये प्रति बच्चा राशि दी जा रही है। जनपद में यह राशि 156 बच्चों को दी जा रही है। पति के निधन के बाद 41,965 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन मथुरा जनपद में दी जा रही है।