{"_id":"61d6f69758155e2d15655533","slug":"mathura-from-temples-to-markets-people-are-being-careless-mathura-news-mtr5113434148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मंदिरों से लेकर बाजारों तक लोग हो रहे लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मंदिरों से लेकर बाजारों तक लोग हो रहे लापरवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। हर दिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, लेकिन मंदिरों-बाजारों तक लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में शारीरिक दूरी के नियम को ताक पर रख भीड़ उमड़ रही है।
दुकानों पर ग्राहक और दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। अधिकारियों के पास नियमों का पालन कराने का समय नहीं है। बृहस्पतिवार का दिन, शहर के बाजार भीड़ से अटे रहे। होलीगेट के अंदर छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, भरतपुर गेट, दरेसी, कृष्णा नगर, महोली रोड आदि बाजारों में लोगों की भीड़ थी।
वहीं वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर, पुराना शहर, विद्यापीठ, बनखंडी आदि बाजारों में शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही थीं। मंदिरों और बाजारों के हालात बेहद खराब दिखे। अलग-अलग दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी थीं। ग्राहकों के बीच भी दूरी नहीं दिखी।
विज्ञापन
किसी ने चेहरे पर मास्क लगाया, तो किसी ने केवल चेहरे पर लटका लिया था। कुछ के गले में मफलर था, लेकिन मुंह पर नहीं बंधा था। कुछ ग्राहक ऐसे भी थे, जिनके पास मुंह ढकने को कोई इंतजाम नहीं था।
लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं
ग्राहकों को मास्क एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए निरंतर समझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन कई लोग इस भयानक बीमारी को नजरअंदाज करते हुए नियमों का उल्लंघन करते हैं। इससे अपने साथ दुकानदारों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।
-अजयकांत गर्ग, व्यापारी नेता