फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: From August 16, BJP will take out Jan Ashirwad Yatra

मथुरा: 16 अगस्त से भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: From August 16, BJP will take out Jan Ashirwad Yatra
मथुरा। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू किया है। इस कड़ी में 16 अगस्त से राज्य के अलग-अलग स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा की जिला और महानगर की संयुक्त बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की गई योजना के अनुसार राज्य में पार्टी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए सभी नए सात मंत्रियों को जनता का आशीर्वाद दिलाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की व्यापक योजना बनाई है। 16 अगस्त को मथुरा महानगर और जिले में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद लेने उनके बीच जाएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन

महानगर मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी और सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को मथुरा से प्रारंभ होगी। सुबह 10 बजे वृंदावन कट पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत होगा। उसके उपरांत वृंदावन बांके बिहारी दर्शन करेंगे, फिर वहां से तय रूट के अनुसार छटीकरा, राल, राधाकुंड, दानघाटी आदि पर जनता से आशीर्वाद लेंगे और संवाद करेंगे। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की देखरेख में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed