फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Friend was killed for two thousand rupees, arrested

मथुरा: दो हजार रुपये के लिए कर दी थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Friend was killed for two thousand rupees, arrested
पकड़े गए हत्यारोपी की जानकारी देते एसपी सिटी एमपी सिंह। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। दो हजार रुपये के लिए दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को जमुनापार पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। हत्या में शामिल उसके साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि २५ जनवरी को सूरज उर्फ राजाराम निवासी तिवारीपुरम ने दोस्त विनीत निवासी हंसगंज के साथ मिलकर चाकू और ईंट से वार करके सोनू की हत्या कर दी थी। सूरज और सोनू दोस्त थे। मृतक मूलत: जगीना, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था, जबकि फिलहाल किराए पर छत्ता बाजार के श्याम कॉपलेक्स के बराबर में एक मकान में रह रहा था। इस मामले में मृतक के भाई मोनू ने दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

लगातार पुलिस की टीम हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थीं। रविवार को आखिरकार जमुनापार पुलिस को एक हत्यारोपी को पकड़ने में कामयाबी मिल गई। एसपी सिटी ने बताया कि केवल उधार के २ हजार रुपये न देने पर हत्यारोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा और लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी शिवशरण सिंह ने टीम के साथ मिलकर हत्यारोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही फरार हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed