फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Four arrested in resin ruckus and deadly attack sent to jail, many in custody

मथुरा: राल बवाल और जानलेवा हमले में पकड़े गए चार भेजे जेल, कई हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Four arrested in resin ruckus and deadly attack sent to jail, many in custody
मथुरा। राल में बवाल और जानलेवा हमले में गिरफ्तार चार हमलावर जेल भेज दिए गए। इसके अलावा नामजदों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो के माध्यम से हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

२० मार्च को राल में हड्डियों से भरी मैक्स पिक अप के चालक और गोरक्षकों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया था। हालांकि पुलिस ने तीनों को सकुशल बंधन मुक्त कराकर ३० नामजद और १५० अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को ही चार हमलावर गिरफ्तार कर लिए थे। इसके अलावा अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि पकड़े गए नामजद भोला, मंगल निवासी राल हैं। यह दोनों नामजद किए गए थे। इसके अलावा भोला और नौबत निवासी राल को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है। नामजदों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है जबकि अज्ञातों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर की जा रही है। जल्द ही अन्य हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि करीब आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर ही है। हिरासत में रखे गए इन लोगों को वीडियो और सीसीटीवी फुटेज दिखाकर हमलावरों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed