फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Forest department ready to plant 40 lakh saplings

मथुरा: ४० लाख पौधरोपण के लिए वन विभाग तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Forest department ready to plant 40 lakh saplings
मथुरा। जनपद में ४० लाख पौधरोपण का बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चयनित स्थानों पर गड्ढे खोद कर तैयार कराए जा रहे हैं। जैसे ही शासन द्वारा एक तिथि को पौधरोपण करने के निर्देश दिए जाएंगे, वह पौधरोपण करेंगे। माना जा रहा है शासन द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई के बीच होने वाले वन महोत्सव के दौरान ही पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा।
ब्रज क्षेत्र को हराभरा बनाने के लिए शासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से ४० लाख पौधरोपण का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य के लिए वन विभाग तैयारियों में जुट गया है। उसके द्वारा वन विभाग की भूमियों के अलावा अन्य ऐसे स्थानों पर जहां पर पौधरोपण की संभावनाएं हैं, उनको चयनित कर गड्ढे खुदवाने प्रारंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा देहात क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर सर्वाधिक पौधरोपण करने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। जानकारी रहे एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। वन विभाग के कर्मचारी मान कर चल रहे हैं कि इसी दौरान शासन द्वारा एक दिन पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि हम गड्ढे खुदवा कर तैयारी कर रहे हैं। एक जुलाई से वन महोत्सव प्रारम्भ हो रहा है। जिस दिन शासन का निर्देश होगा, उसी दिन पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed