फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: For the convenience of the devotees of Bihari, the administration churned with the merchants

मथुरा: बिहारीजी के भक्तों की सुविधार्थ प्रशासन ने व्यापारी-सेवायतों के साथ किया मंथन

Wed, 28 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: For the convenience of the devotees of Bihari, the administration churned with the merchants
मथुरा। बिहारीजी मंदिर में कोविड के नियमों के पालन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी और सेवा? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को कोविड के तहत नियंत्रित करने के लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने वृंदावन के व्यापारी और मंदिर सेवायतों के साथ मंथन किया। उनसे सुझाव मांगे गए, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के तहत व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

सावन मास शुरू होने के साथ ही वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी जी के भक्तों की भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से मंदिर के आसपास की स्थिति भीड़ के कारण चिंताजनक बन गई है। इस दौरान सबसे खतरनाक स्थिति कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ने से पैदा हो रही हैं। दर्शन की वन-वे व्यवस्था में पुलिस चौकी की ओर से मंदिर में प्रवेश के दौरान भीड़ इस कदर अधिक हो जाती है कि लोगों का हाल बेहाल हो जाता है।
विज्ञापन

यहां तक कि भीड़ का दबाव कम करने के लिए मंदिर में भी श्रद्धालुओं का प्रवेश निर्धारित संख्या से कई गुना अधिक होता है। इन्हीं स्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को वृंदावन कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट जीवनलाल श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर प्रशांत नागर ने व्यापारी और सेवायतों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बैठक में कोई नया सुझाव सामने नहीं आया। दर्शन में वन-वे व्यवस्था जारी रखने, जूताघरों की संख्या बढ़ाने, मंदिर में प्रवेश दो-तीन नंबर गेट से प्रवेश तथा एक और चार नंबर गेट से निकासी बरकरार रखने का फैसला किया गया। बैठक में सीओ राममोहन शर्मा, कोतवाल विनोद कुमार, प्रबंधक श्रीबांकेबिहारी मंदिर मुनीश शर्मा सहित आलोक बंसल, सुधीर शुक्ला, योगेश अग्रवाल, शिवा गौतम, पवन गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed