फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fighting bulls cause damage to the pushers, 10 bikes also damaged

मथुरा: लड़ते हुए सांड़ों ने ढकेलों को पहुंचाया नुकसान, १० बाइकें भी क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Fighting bulls cause damage to the pushers, 10 bikes also damaged
मथुरा। कोसीकलां में लड़ते सांड़।
कोसीकलां (मथुरा)। खुले घूम रहे पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। बुधवार की शाम को दो सांड़ों ने भरत मिलाप चौक पर धमाचौकड़ी मचाई। यह सांड़ पहले सड़क पर लड़ते रहे। इसके बाद भागते हुए वहां खड़ी कई ढकेलों में जा घुसे। वहां खड़ीं करीब 10 बाइकें भी सांड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

बुुधवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे दो सांड़ों ने इस कदर सड़क पर आतंक मचाया कि आसपास से गुजर रहे लोगों की रूह कांप गई। सांड़ों ने लड़ते हुए वहां खड़ी अर्जुन की गोल गप्पे, ओमप्रकाश की समोसा ढकेल एवं ज्ञानचंद शर्मा की दुकान के आगे रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा वहां खड़ी करीब 10 बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार का कहना है कि सांड़ों की लड़ाई में उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिस समय सांड़ सड़क पर लड़ रहे थे तो वह एक किनारे खडे़ होकर देख रहे थे। तभी सांड़ अचानक भागते हुए वहां खड़ी ढकेलों में घुस गए। वे पहले से किनारे खडे़ थे इसलिए बच गए अन्यथा की स्थिति में जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पशुओं के आतंक से परेशान दुकानदारों का कहना था कि नगर में खुले घूम रहे पशुओं की तादात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में नगर पालिका अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला डाला गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र शर्मा का कहना है कि समय-समय पर खुले घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाता है। जल्द ही फिर अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed