{"_id":"618538e2d264c86dc01244bf","slug":"mathura-fight-in-village-rajpur-over-possession-of-public-garden-mathura-news-mtr50808111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सार्वजनिक बगीची पर कब्जे को लेकर गांव राजपुर में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सार्वजनिक बगीची पर कब्जे को लेकर गांव राजपुर में झगड़ा
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दिवाली के दिन वृंदावन का समीपवर्ती गांव राजपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सार्वजनिक बगीची पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हंगामा हुआ। लाठी-डंडे चले एवं पत्थर फेंके गए। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। बवाल के मामले में 14 नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दिवाली की दोपहर बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे राजपुर गांव में बवाल हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग हाथों में हथियार लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद में एक पक्ष के लोग भारी पड़ते गए और हरियाणा से आए लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग की गई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों की ओर दौड़ पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला करते हुए कई लोगों को चुटैल कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति को अधिक चोट आईं हैं।
इस संबंध में हरियाणा के पलवल निवासी दुबोला निवासी ब्रजमंडल पुत्र हरिराम ने राजपुर निवासी विशन और विशन के तीन लड़के, श्याम बिहारी, महावीर, निहाल सिंह, लल्लू, मनीष, मोनू, गुड्डू, बृज बिहारी, गुल्ला, महाकाल, लल्लू का लड़का और बहादुर का लड़का सहित 20 25 लोगों खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ब्रज मंडल का कहना है कि राजपुर स्थित कबीर बगीची में काम करा रहे थे। उसी समय इन लोगों ने हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बगीची में बरगद के पेड़ को हटाने के लिए झगड़ा हुआ था। गांव में फायरिंग नहीं हुई।