फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fight in Baldev, woman's clothes torn

मथुरा: बलदेव में मारपीट, महिला के फाड़े कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fight in Baldev, woman's clothes torn
मथुरा। घर के चबूतरे पर शौचालय बनाने को लेकर गांव डियोडिया में बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोसी हमलावर हो गए। लाठी-डंडे से प्रहार कर चार लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। घायलों ने छौली स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित पक्ष शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बलदेव के नगला डियोडिया में बृहस्पतिवार की दोपहर सुनील घर के चबूतरे पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। आरोप है पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो सुनील ने घर में छुपकर जान बचाने की कोशिश की। हमलावर वहां भी घुस गए और लाठी-सरियों से सुनील, मां मुन्नी देवी, बहन सुमन और पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमले में एक महिला के कपड़े फाड़ दिए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामला शांत कराया। तब जाकर घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। थाने पर उनकी तहरीर दर्ज नहीं की गई। मामले को लेकर परिवार का रिंकू अन्य सदस्यों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, लोग थाने आए थे लेकिन गेट से ही समझौता करके लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed