{"_id":"603fd9ce8ebc3e8ca53404f4","slug":"mathura-eo-stranded-in-a-deadly-attack-demanding-a-sum-of-rs-50-lakh-from-mahant-mathura-news-agr483067919","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महंत से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने और जानलेवा हमले में फंसे ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महंत से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने और जानलेवा हमले में फंसे ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/गोवर्धन। निर्मोही अखाड़े के महंत से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने और जानलेवा हमले में नगर पंचायत गोवर्धन के ईओ फंस गए हैं। यह ईओ दो दुकानदार और छह अज्ञातों के संग निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास को हड़काने के लिए आश्रम में घुस गए थे। कोर्ट के आदेश पर थाना गोवर्धन में इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गोवर्धन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोवर्धन थाने में निर्मोही अखाड़े के महंत सीताराम दास ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच दिसंबर को निर्मोही अखाड़े में नामजद सभी घुस आए। इनमें से एक व्यक्ति ने अपने को नगर पंचायत का ईओ बताया। इनके साथ दुकानदार त्रिलोकीनाथ, लक्ष्मण दत्त और छह अज्ञात भी थे। ईओ बताने वाले ने कहा कि दोनों दुकानदार दुकान खाली नहीं करेंगे। ईओ ने महंत से कहा, इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई वापस ले ली जाए, नहीं तो आश्रम तुड़वा दूंगा। महंत का आरोप है कि इन सभी ने 50 लाख रुपये की चौथ भी मांगी। न देने पर त्रिलोकीनाथ अग्रवाल द्वारा तमंचे से फायर किया। आरोप है शिकायत करने थाने गए लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
कोर्ट के आदेश पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महंत सीताराम दास निवासी श्री पंचरामानंदी निर्मोही अखाड़ा बड़ा बाजार गोवर्धन ने ईओ नगर पंचायत, दुकानदार त्रिलोकीनाथ अग्रवाल निवासी जैन गली बड़ा बाजार, दुकानदार लक्ष्मणदत्त शर्मा निवासी बड़ा बाजार और छह अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, ईओ महेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
गोवर्धन के बड़ा बाजार में प्राचीन मानसी गंगा किनारे स्थित 300 वर्ष पुराने निर्मोही अखाड़े की बेशकीमती संपत्ति को ये लोग हड़पना चाहते हैं। त्रिलोकी नाथ अग्रवाल ने कुछ जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर दुकान बना रखी थीं, जिन्हें प्रशासन से शिकायत कर तुड़वा दिया था।
सीताराम दास, महंत