फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Drain water filled in homes, Mathura-Vrindavan road blocked

मथुरा: घरों में भरा नाले का पानी, मथुरा-वृंदावन मार्ग किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Drain water filled in homes, Mathura-Vrindavan road blocked
जयसिंहपुरा के वाशिंदे मथुरा-वृंदावन पर जाम लगाते हुए।
मथुरा। जयसिंहपुरा के मैथोडिस्ट के पास ओवरफ्लो नाले का गंदा पानी घरों में भर जाने से उबाल आ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। यह सभी नगर निगम और जिला प्रशासन को कोस रहे थे। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। वहां मौजूद गणमान्य लोगों के समझाने पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से नाले के ओवरफ्लो की शिकायतें नगर निगम को की गई, पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। गंदा पानी घरों में भर जाने से परेशान स्थानीय लोगों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर नगर निगम की कार्यप्रणाली को कोसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पौने घंटे तक जाम लगाकर बच्चे, महिलाएं व पुरुष नारेबाजी करते रहे। इन सभी का आरोप है कि ड्रेनेज और सीवरेज यूनिट ने नाले के ऊपर जो पाइप डाला है, उससे यह नाला चोक हुआ है। नाला चोक होने से ओवरफ्लो होकर घरों में पानी भरा है। जाम लगाने वालों में किशन चंद, विशनी, चंदन, कमला, नानकी, बब्बी, कान्हा, राधा, शशांक गौड़, सन्नी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज एंड ड्रेनेज यूनिट की लापरवाही का भुगत रहे खामियाजा
कुछ दिन पहले ही सीवरेज एंड ड्रेनेज यूनिट की लापरवाही का खामियाजा जयसिंहपुरा के लोग भुगत रहे हैं। यूनिट ने मैथोडिस्ट के पास से गुजर रहे नाले पर सीवरेज का पाइप डालकर उसे सीमेंट से बंद करा दिया। इस पाइप के कारण यह नाला चोक होने लगा।

पिछले तीन दिनों से नाले का गंदा पानी उफान लेकर घरों में भरने लगा। नगर निगम से भी कई बार शिकायत की गई, पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। गनीमत है कि बारिश का मौसम नहीं है, वर्ना जयसिंहपुरा की हर कॉलोनी इस गंदे पानी से जलमग्न हो जाती। दिनेश शर्मा का कहना है कि इस समाधान स्थायी होना चाहिए। अगर नगर निगम ने स्थायी समाधान नहीं किया तो फिर आंदोलन करना पड़ेगा।
दो दिन से नगर निगम की टीम पूरी मेहनत से सफाई में जुटी हुई है। इसका स्थायी समाधान करने के निर्देश दे दिए हैं ताकि लोगों की परेशानी हल की जा सके।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed