फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Dominates Cross-Country and Swimming Competitions

Mathura News: क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mathura Dominates Cross-Country and Swimming Competitions
क्रास कंट्री दौड़ से पूर्व पुलिस लाइन के पास खड़े धावक और अधिकारी।
मथुरा। 18वीं अंतरजनपदीय क्रॉस कंट्री एवं तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। तैराकी स्पर्धाओं में मथुरा का दबदबा रहा। क्रॉस कंट्री में फिरोजाबाद ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि क्रास कंट्री दौड़ पुलिस लाइन से सुबह 5 बजे शुरू हुई। इसके बाद स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में पुरुष वर्ग की तैराकी प्रतियोगिताओं हुई। इसमें मथुरा के मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 800 मीटर फ्रीस्टाइल और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हाथरस के आरक्षी संदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अन्य स्पर्धाओं में मैनपुरी के मुख्य आरक्षी सुशील कुमार और फिरोजाबाद के आरक्षी विनीत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रिले स्पर्धाओं में भी मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 4वाई25 मीटर रिले में आरक्षी ओमवीर सिंह, शनि यादव, कुलदीप कुमार और चेतन कुमार की टीम प्रथम रही। हाथरस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 4वाई100 मीटर रिले में उपनिरीक्षक विजय चौहान, आरक्षी दीपक, अनीसुर्रहमान और मयंक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग स्पर्धाओं में 1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में फिरोजाबाद के आरक्षी विनीत कुमार प्रथम और कासगंज के अतुल दूसरे स्थान पर रहे। 3 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में मैनपुरी के राकेश कुमार प्रथम तथा कासगंज के कर्मवीर पीटीआई द्वितीय रहे। हाई बोर्ड डाइविंग में उपनिरीक्षक मोतीलाल मथुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला तैराकी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 25 मीटर फ्रीस्टाइल में मथुरा की महिला आरक्षी किरण प्रथम जबकि हाथरस की रचना दूसरे स्थान पर रहीं। 50 मीटर फ्री स्टाइल में आगरा की भूमि शर्मा प्रथम और हाथरस की छाया द्वितीय रहीं। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में एटा की रविता कसाना प्रथम रहीं।
महिला वर्ग की बैक स्ट्रोक और रिले प्रतियोगिता के 25 मीटर बैकस्ट्रोक में पूनम मथुरा प्रथम रहीं, जबकि 50 मीटर बैकस्ट्रोक में निक्की पाल मथुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला रिले में नीतू शर्मा, सोनी मलिक और श्रुति की मथुरा टीम प्रथम रही।
इंडिविजुअल रिले में रविता कसाना एटा प्रथम और सुप्रिया आनंद हाथरस द्वितीय रहीं। महिला डाइविंग स्पर्धाओं में रोहिणी डांगी मथुरा तथा कविता कसाना एटा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ तैराक मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह मथुरा को घोषित किया गया, जबकि महिला वर्ग में रविता कसाना एटा सर्वश्रेष्ठ तैराक रहीं। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक हाथरस के मनीष कुमार और महिला वर्ग में फिरोजाबाद की हिमांशु कुमारी रहीं।

वाटर पोलो प्रतियोगिता में जनपद आगरा की टीम ने चल वैजयंती जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में मुख्य आरक्षी विजय कुमार, प्रशांत सोलंकी, रितिक कुमार, निशांत, जय नागर, प्रयाग, शशिकांत शर्मा, प्रणय उपाध्याय और देव चौधरी शामिल रहे। वहीं मथुरा की टीम उपविजेता रही। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में फिरोजाबाद का दबदबा रहा, जबकि तैराकी प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में मथुरा ने चल वैजयंती जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, विजय चौहान, पुष्पेंद्र कुमार, हरविंदर सिंह, विशाल चौधरी, विवेक कुमार और विष्णु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed