{"_id":"6228e5f7b290440f032d916d","slug":"mathura-do-duty-while-showing-decency-with-devotees-ssp-mathura-news-mtr5143438154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का परिचय देते हुए करें ड्यूटी: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का परिचय देते हुए करें ड्यूटी: एसएसपी
विज्ञापन
मथुरा। लठामार होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का परिचय देते हुए ड्यूटी करने को कहा। बताया कि लठामार होली मेला क्षेत्र को पांच जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन व सेक्टरों में मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी में पुलिसकर्मी रहेंगे।
लठामार होली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुधवार को कस्बे के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार का परिचय दें।
डॺूटी पर मुस्तैदी के साथ खड़े रहें। लावारिस बैग या किसी अन्य वस्तु तथा संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखनी होगी। मेला क्षेत्र में वनवे की व्यवस्था रहेगी। सदा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन व 12 सेक्टरों में बांटा गया है। 3 अतिरिक्त सेक्टर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही पर ईओ को लगाई फटकार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने व्यवस्थाओं की हकीकत ईओ बरसाना राकेश कुमार सरोज से जानी, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही पर तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए फटकार लगाई। एसएसपी ने कहा कि कल बल्ब लग जाने चाहिए, पूर्व में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं थी। एसपी श्रीशचंद्र, रविकांत पाराशर, वरुण कुमार, गौरव कुमार मौजूद थे।
लठामार होली की व्यवस्थाएं
- मेला क्षेत्र से पांच किमी पहले सभी वाहनों को पार्किंग पर रोक दिया जाएगा।
- होली के दौरान सभी दुपहिया व रिक्शा नहीं चल पाएंगे। पैदल ही पहुंचना होगा।
- होली मेला पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में 15 सीओ के साथ 1100 सिपाही और 2 प्लाटून पीएसी रहेगी।
- मेला क्षेत्र के लिए 33 पार्किंग व 38 बैरियरों की व्यवस्था की गई है।