फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: District Table Tennis Pragati Bansal and Prabhat Kumar became the winners

मथुरा: जिला टेबिल टेनिस प्रगति बंसल और प्रभात कुमार बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: District Table Tennis Pragati Bansal and Prabhat Kumar became the winners
मथुरा। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में प्रसाद पब्लिक स्कूल में जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 का समापन एकल फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रसाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य माया दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में अंडर 15 बालिका वर्ग में हेरिटेज स्कूल की वृंदारिका ने विद्या देवी जिंदल की स्वीटी सिंह को 11-5, 11-3, 11-3 हराया, वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में विद्या देवी जिंदल के संजीव कुमार ने विद्या देवी जिंदल के ही जितेश कुमार को 10-12, 10-12, 11-04, 11-6, 11-9 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में जेसिका पाल ने रितु कुमारी को 11-8, 11-5 ,11-6 से हराया और अंडर-19 बालक वर्ग में विद्या देवी जिंदल के यश थापा ने आदित्य पाठक को 11-5 ,12-10, 9-11, 11-8 से हराया।
महिला एकल में जुबली स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स की प्रगति बंसल ने प्रिया चौधरी को 12-10 ,11-5, 11-7 से हराया। महिला युगल में विद्या देवी जिंदल स्कूल की जेसिका एवं रितु ने प्रगति बंसल एवं जयंती को 13-11, 11-9 ,11-9 से हराया। पुरुष एकल फाइनल में जीएलए यूनिवर्सिटी के प्रभात कुमार सिंह ने बहुत ही कांटे की टक्कर देकर पांच सेट तक चले फाइनल में शिवांग भार्गव को 11-4, 9-11, 11-8, 10-12 और 12-10 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खेले गए मैचों के निर्णायक प्रकाश ठाकुर, रचित चावला, लक्ष्य सरीन, विपुल सिंह एवं प्रखर अग्रवाल रहे। इस मौके पर जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, सचिव कमल चावला, मुनीष भार्गव, प्रतुल अग्रवाल, आशुतोष दीक्षित, शालिनी शर्मा, उमेश चौरसिया, एल पी सिंह, दिनेश अग्रवाल, रितेश शमा, रोहित सिंह, मोहम्मद असलम, एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed