फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Death of the girl child of the Government Shishu Sadan

मथुरा: राजकीय शिशु सदन की बच्ची की मौत

Wed, 19 May 2021 07:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Death of the girl child of the Government Shishu Sadan
मथुरा। पिछले माह राया में मिली बच्ची ने भी मंगलवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीते एक सप्ताह में यह दूसरी बच्ची की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 25 अप्रैल को राया में सड़क किनारे एक बच्ची मिली थी। इस बच्ची को 5 मई को राजकीय शिशु सदन को सौंप दिया गया था। कुछ दिन के बाद ही बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद 15 मई को शिशु सदन प्रबंधन ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की तबियत में कुछ सुधार आया, लेकिन 17 मई को उसकी तबियत फिर से बिगड़ गई।

जहां मंगलवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि यह बच्ची राया के खजूरी गांव में एक गड्ढे से मिली थी और बाल कल्याण समिति द्वारा इसे शिशु सदन की सुपुर्दगी में दिया गया था। लगभग 18 दिन की यह बच्ची दूध पलट रही थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सदन में पिछले दिनों स्टाफ सहित 22 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे, लेकिन बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed