{"_id":"6138bb7d8ebc3ea804182286","slug":"mathura-death-of-a-married-woman-due-to-burns-mathura-news-agr506762580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विवाहिता की झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विवाहिता की झुलसने से मौत
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन रोड पर अमर कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर उसको जलाया है। पोस्टमार्टम गृह पर भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए झगड़ते रहे।
थाना हाईवे की अमर कॉलोनी निवासी सुभाष चंद की 42 वर्षीय पत्नी सरोज मंगलवार की सुबह कमरे में लगी आग में झुलस गई, जिसे गंभीर अवस्था में महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात मौत हो गई।
बताया गया कि शेरगढ़ के दलौता गांव निवासी गंगासरन की बहन सरोज की शादी सुभाष ठाकुर से हुई थी, जो अमर कॉलोनी में परचूनी की दुकान चलाता है और इसकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। इनमें से तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ससुराल के लोगों के अनुसार विवाद के बाद सरोज ने कमरा बंद कर आग लगा ली। पड़ोसियों व ससुरालीजनों ने दरवाजा तोड़कर गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मृतका के भतीजे सोनपाल उर्फ सोनू पुत्र गंगाकरण निवासी दलौता शेरगढ़ ने पति सुभाष, ससुर हर्रो और सास चंद्रवती के खिलाफ जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।