{"_id":"62066a756506bd5ca22728d9","slug":"mathura-deadly-attack-on-family-including-the-head-of-paintha-mathura-news-mtr513046098","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पैंठा के प्रधान सहित परिजनों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पैंठा के प्रधान सहित परिजनों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव पैंठा के प्रधान व उनके परिजनों पर जानलेवा हमले के आरोप में आठ नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रधान दाऊजी एवं दूसरे पक्ष के छैलबिहारी के बीच 9 फरवरी को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया था। प्रधान दाऊजी का आरोप है कि छैलबिहारी पक्ष के लोग लाठी-डंडे, सरिया व तमंचा लेकर घर पर आ गए। गाली-गलौज करने लगे।
कन्हैया ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई मां ओमवती को थप्पड़ व भाई तारा को लाठी-डंडों से पीटा। तारा के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। प्रधान ने बताया कि छैलबिहारी, ताराचंद्र, नानो, रामदत्त, टीकम, विजय, रामकिशोर, जितेंद्र सहित दो अज्ञात लोगों ने घर आकर परिवारीजनों पर जानलेवा हमला किया है। टीकम ने तमंचा से फायरिंग की।
विज्ञापन
सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पैंठा ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।