{"_id":"62a5eddf0cfbb520ab7cfe27","slug":"mathura-dead-body-of-youth-found-on-service-road-of-yamuna-expressway-mathura-news-mtr5191355126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के निकट एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखन (38) पुत्र वीरनारायन निवासी गांव लमतौरी, सुरीर स्थित बाबा ईंट-भट्ठे पर मुनीम की नौकरी करता था। शनिवार की देर रात ईंट-भट्ठे से प्रतिदिन की तरह बाइक से घर लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड तेहरा लमतौरी के बीच सुबह सर्विस रोड किनारे राहगीरों को युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
सूचना पर सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान लखन निवासी लमतौरी के रूप में हुई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या कर शव यहां फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति सामने आएगी।