{"_id":"6207c89c20ecf0434e4cf894","slug":"mathura-dead-body-of-young-man-found-near-the-house-allegation-of-relatives-mathura-news-mtr5130976191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: घर के पास मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: घर के पास मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार के आंबेडकर नगर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या नशीला पदार्थ बेचने वाली एक महिला ने कराई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
थाना जमुनापर के गांव तैयापुर निवासी रविकांत (23) शुक्रवार की रात 11 बजे घर से निकला था। शनिवार की सुबह आंबेडकर नगर स्थित गौरव मेडिकल वाली गली में सुबह 6:30 बजे उसका शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
परिजनों को भी इसकी जानकारी मिल गई। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि रविकांत नशे का आदी था। एक महिला लंबे समय से नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। इसका पति भी इसी मामले में जिला जेल में निरुद्ध है। आरोप है कि इस महिला ने युवक से रात में मारपीट की होगी। परिजनों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक की मौत का कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन परिजनों की आशंका को देखते हुए महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।