फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Crowd gathered to see Bihariji, entry of outside vehicles stopped

मथुरा: बिहारीजी के दर्शन को उमड़ी भीड़, बाहरी वाहनों की रोक दी एंट्री

Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Crowd gathered to see Bihariji, entry of outside vehicles stopped
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उमड़ी ? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा से एक दिन पहले श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के आसपास के सभी रास्ते भीड़ के दबाव में ब्लॉक हो गए। लंबी लाइनों में लगे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद ठाकुरजी के दर्शन नसीब हुए। इसमें भी कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ गईं। बाहरी वाहनों को वृंदावन में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

इस बार गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा प्रतिबंधित होने के कारण श्रद्धालुओं का दबाव अब वृंदावन में नजर आ रहा है। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में लोग श्रीबांकेबिहारी की नगरी में ठाकुरजी के दर्शन और गुरु पूजन के लिए आ गए हैं। इसका असर शुक्रवार को बिहारीजी मंदिर के आसपास के चौराहा और मंदिर को जाने वाले मार्गों पर साफ दिखाई दिया। भक्तों की लंबी लाइन प्रात:काल ही लग गई। भक्तजन अधिक संख्या में होने के कारण दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था में परिवर्तन किया। इससे मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर मारामारी मची रही। मंदिर परिसर में भी भीड़ के दबाव के चलते मारामारी मची रही। इस दौरान कोविड को लेकर अधिकांश लोग लापरवाह नजर आए। सोशल डिस्टेंसिग का पालन तो इस स्थिति में संभव भी नहीं था। यहां तक कि मंदिर परिसर में भी निर्धारित संख्या से कई गुना ज्यादा संख्या की मौजूदगी रही। गुरु पूर्णिमा को इस स्थिति के और गंभीर होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस प्रशासन ने शहर के अंदरूनी हिस्से में जाम न लगे, इसके लिए एंट्री प्वाइंट पर ही बाहरी वाहनों को रोक दिया गया था। हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को बाहर ही पार्क कराया गया। जबकि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट विद्यापीठ चौराहा पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed