{"_id":"62c06da22b4b9a7e561ef96c","slug":"mathura-constable-rohit-sent-to-jail-for-the-murder-of-fellow-soldier-mathura-news-mtr5201849168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : साथी सिपाही का हत्यारोपी सिपाही रोहित को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : साथी सिपाही का हत्यारोपी सिपाही रोहित को भेजा जेल
विज्ञापन
आरोपी सिपाही रोहित धनखड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। साथी सिपाही आशीष कुमार की हत्या करने के आरोप में सिपाही रोहित धनखड़ को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
थाना नौहझील में तैनात कांस्टेबल आशीष कुमार व साथी कांस्टेबल रोहित धनखड़, विपिन पाठक निवासी नौहझील के मकान में किराए पर रहते थे। 29 जून की रात संदिग्ध हालात में सिपाही आशीष कुमार की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साथी कांस्टेबल रोहित धनखड़ के खिलाफ आशीष के पिता रविंद्र सिंह की तहरीर पर हत्या और अनुसूचित जाति की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि रोहित ने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल रोहित धनखड़ को जेल भेज दिया गया है।