फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura connection of Rohingya was found after arrest in human trafficking

Mathura News: मानव तस्करी में गिरफ्तारी के बाद मिला था रोहिंग्या का मथुरा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mathura connection of Rohingya was found after arrest in human trafficking
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव से रोहिंग्या मुसलमानों की गिरफ्तारी के बाद कई राज सामने आने लगे हैं। इनका पहली बार मथुरा व अलीगढ़ से जुड़ाव 2021 में सामने आया था। वह भी कोलकाता से, जब मानव तस्करी के मामले में दो रोहिंग्या को पकड़ा गया था। तब से ये खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।
विज्ञापन


जांच में यह बात भी सामने आई है कि सियासी सरपरस्ती में फर्जी तरीके से आधार व वोटर कार्ड तक इन्होंने बनवा लिए हैं। अवैध रूप से बनवाए इन्हीं दस्तावेज के सहारे सिम और अन्य चीजों को खरीदते हैं। तीन दिन पहले गिरफ्तार 31 रोहिंग्या के पास से भी मोबाइल, सिम मिले हैं। एटीएस अब इसी दिशा में जांच कर रही है कि आखिर इन्होंने किन दस्तावेज के सहारे सिम खरीदे। खुफिया एजेंसियां रोहिंग्या के खिलाफ सबूत जुटा रही हैं। इधर, अल्हेपुर और कोटा गांव में, जो रोहिंग्या शरणार्थी कार्ड पर रह रहे हैं। उनमें भय का माहौल है। वह पुलिस से संपर्क में बने हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed