{"_id":"60802ece8ebc3e0a8a524efc","slug":"mathura-commotion-on-the-checkpost-by-keeping-the-body-of-an-old-woman-committing-murder-mathura-news-agr489360659","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृद्धा का शव रखकर चौकी ओल पर काटा हंगामा, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृद्धा का शव रखकर चौकी ओल पर काटा हंगामा, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। वृद्धा की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाना फरह के ओल चौकी के सामने शव रखकर हंगामा काटा। आधे घंटे तक हंगामा काट रहे परिजन और ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। जांच में सच सामने आने पर पुलिस ने सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शांतिभंग के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना फरह के गांव तांगड़ जुगलो देवी (65) पत्नी महेंद्र कुमार मंगलवार की शाम अपने घर के पास नल से पानी भर रही थी। पड़ोसी अतर सिंह की बेटी रजनी को लेने आए उसके पति रूप सिंह निवासी धानौली, आगरा की लड़ाई ससुरालीजनों से हो गई। मारपीट होने के बाद पति रूप सिंह साथियों के साथ गाड़ियों से भागने लगा। इसी बीच जुगलो देवी गाड़ी की टक्कर से घायल हो गई।
आनन-फानन घायल वृद्धा को भरतपुर ले जाया गया। रास्ते में वृद्धा ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद वृद्धा के परिजन और पड़ोसी अतर सिंह ने दामाद को फंसाने की साजिश रची। वृद्धा के शव को चौकी ओल के सामने रखकर आधे घंटे तक हंगामा काटा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो हकीकत से पर्दा हट गया। सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अतर सिंह और उसके दामाद समेत सात को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हुई थी। हत्या का कोई मामला नहीं था।