फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: CM Yogi Adityanath will visit Shri Krishna's birthplace, program changed

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: CM Yogi Adityanath will visit Shri Krishna's birthplace, program changed
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ अब संतों के साथ वृंदावन में भोज और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेरबदल हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अब करीब घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इस बार सीएम ३ घंटा १५ मिनट कन्हैया की नगरी में बिताएंगे।
विज्ञापन

१० नवंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। वे यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार अब सीएम दोपहर 1:20 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1:30-2:00 बजे तक टीएफसी पर संतों के साथ भोज करेंगे।
विज्ञापन

तदोपरांत कुंभ क्षेत्र में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हुनर हॉट तथा केंद्रीय टैक्सटाइल्स मंत्रालय के शिल्प मेला का अवलोकन करते हुए यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां ३:40 बजे तक रहेंगे और फिर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में दर्शन करेंगे। यहां 20 मिनट दर्शन और पूजन के बाद वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड से शाम 4:35 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed