{"_id":"6185383216de08338c1d2aaf","slug":"mathura-children-lit-lamps-at-priyakantaju-temple-celebrated-diwali-mathura-news-mtr508080130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रियाकान्तजू मंदिर पर बच्चों ने जलाये दीप, मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रियाकान्तजू मंदिर पर बच्चों ने जलाये दीप, मनाई दिवाली
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर में सड़क किनारे झोंपड़ियों में रह रहे गरीब बच्चों के साथ द?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर पर जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बच्चों संग दिवाली महोत्सव मनाया गया। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने सड़क किनारे झोंपड़ियों में रह रहे एवं स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को भोजन परोसकर वस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान किए। बच्चों ने मंदिर में दीप जलाए और पटाके फोड़कर दिवाली मनाई।
बृहस्पतिवार को मंदिर प्रांगण में दिवाली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्ट्रीट स्कूल एवं छटीकरा मार्ग पर रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के एक सैकड़ों बच्चों ने फुलझड़ी-पटाके चलाकर खुशियां मनाईं । इससे पूर्व देवकीनंदन ने बच्चों को भोजन परोसा एवं उनके साथ मंदिर में दीप जलाये। संस्था की ओर से बच्चों को मिष्ठान एवं वस्त्र वितरित किये गये ।
मंदिर प्रांगण में फुलझड़ी, अनार और चकई चलाते हुए बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
महाराज ने कहा कि समाज के अंतिम जन की खुशी में ही परमात्मा के दर्शन होते हैं । निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों तक खुशियों का प्रकाश पहुंचाना ही सनातन त्योहारों की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग एवं परोपकार की भावना से अभावों एवं निराशा के अंधकार को दूर किया जाए तभी वास्तविक दीवाली है। स्ट्रीट स्कूल संचालक सतीश शर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था सचिव विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, सुमित, धर्मेंद्र यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।