{"_id":"618be1445d10ed0f6075c294","slug":"mathura-chief-minister-tasted-the-famous-dish-of-bihar-litti-chokha-mathura-news-mtr5083322161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मुख्यमंत्री ने चखा बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मुख्यमंत्री ने चखा बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में कुंभ स्थल पर आयोजित हुनर हाट में लिट्टी जोखा का आनंद लेते मुख्यमंत्री योगी आद?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज रज उत्सव हुनर हाट मेले का उद्घाटन करने बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन स्वादिष्ट लिट्टी चोखा चखा। इसे खाने के बाद मुख्यमंत्री ने लिट्टी चोखा की खूब तारीफ की।
मेला स्थल के भ्रमण के दौरान उन्होंने चारपाई पर बैठकर लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाया। खाने के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुख्यमंत्री को हुनर हाट के बारे में विस्तृत ढंग से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिट्टी चोखा खाकर दुकानदारों का खुले दिल से उत्साहवर्धन किया।
खाने के दौरान सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, महापौर मुकेश आर्य बंधु, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग व सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कन्हैया की नगरी में 17वीं बार आए प्रदेश के मुख्यमंत्री
प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 17वीं बार मथुरा, वृंदावन, बरसाना आदि स्थानों पर आ चुके हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका मथुरा के प्रति कितना लगाव है। ये कहना था उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा का।
उन्होंने मंच से लोगों से कहा कि कि किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री शायद इतनी बार किसी जिले में नहीं गया होगा। इस बीच जनता मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए उतावली हो रही थी, इसलिए उनको अपनी बात अधूरी छोड़नी पड़ी।