{"_id":"61b8af55f5cd4d0edd00916c","slug":"mathura-bullets-fired-in-marriage-ceremony-youth-injured-in-back-mathura-news-mtr510104976","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शादी समारोह में चली गोलियां, युवक की पीठ में लगी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शादी समारोह में चली गोलियां, युवक की पीठ में लगी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पर स्थित एक होटल में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। पीठ में लगी गोली पार हो गई। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर गया। शादी समारोह में गोली चलने से अफरातफरी मच गई।
हाईवे पुलिस ने घायल को पास के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल की मां की तहरीर पर छह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हमले के पीछे पैसे मांगने पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
तरौली जनूबी निवासी मान सिंह की बेटी का विवाह समारोह सोमवार को हाईवे के एक होटल में चल रहा था। देर रात डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने एक युवक योगेश सिसौदिया पुत्र दिगंबर (२४) निवासी तरौली को गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल की मां मीरा देवी की तहरीर पर कोसीकलां के लोकेश पंडित, नंदू, उस्फार के महेश पहलवान, नरहौली के नीरज, जैंत के संजय और चौमुहां के टीकम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पीठ में गोली लगकर पार हो गई है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।