फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Both legs of the young man who entered under the goods train were severed, died

मथुरा: मालगाड़ी के नीचे घुसे युवक के दोनों पैर कटे, मौत

Thu, 02 Sep 2021 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Both legs of the young man who entered under the goods train were severed, died
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने के दौरान युवक के पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, फरह के दीनदयालधाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर मालगाड़ी खड़ी थी। अजय (30) पुत्र लेखीराम निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना बुधनी जिला सिहोर मध्य प्रदेश धौली प्याऊ की तरफ से रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी के नीचे से गुजरा। इसी समय मालगाड़ी चल दी। जिससे अजय के दोनों पैर कट गए। हादसा होते देख उसके साथ मौजूद साथी दीपक आदि ने उसे वहां से हटाया। आरपीएफ के माध्यम से घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया। जहां से आगरा एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि रेल लाइन पार करते समय हुए हादसे में युवक के पैर कट गए थे जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर फरह के दीनदयालधाम रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार शाम को 40 वर्षीय युवक बिरजो उर्फ विजय सिंह निवासी सलेमपुर फरह की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त बेटे मनीष व भाई नारायण ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed